Movie prime

CM योगी ने वाराणसी में बाबा दरबार में टेका माथा, मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर दिया आशीर्वाद
 

 
 CM योगी ने वाराणसी में बाबा दरबार में टेका माथा, मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर दिया आशीर्वाद
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार सुबह वाराणसी पहुंचे, जहां उनका दौरा धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ा रहा। इस दौरान उन्होंने उदय प्रताप कॉलेज के अर्थशास्त्र के प्रोफेसर डॉ. राजीव कृष्ण के बड़ा लालपुर स्थित आवास पर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में भाग लिया और उपस्थित लोगों को आशीर्वाद दिया।

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ता नटिनिया दाई मंदिर के पास एकत्रित हुए, जहां उन्होंने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य अभिनंदन किया। कार्यक्रम के बाद सीएम योगी ने चांदमारी स्थित नटिनिया दाई मंदिर के समीप कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया।

अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वह पुलिस लाइन से प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।

सीएम योगी ने इस अवसर पर कहा कि सरकार जनता की भलाई के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने धार्मिक आयोजनों को समाज में एकता और सद्भाव का प्रतीक बताया। साथ ही, उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को भी सुना।