PM मोदी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर CM योगी ने दी बधाई, बोले- देशवासियों के विश्वास की अभिव्यक्ति है यह कीर्तिमान
Jun 10, 2026, 12:08 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
Facebook
Profile
Join Now
Instagram
Profile
Join Now
लखनऊ। भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर इतिहास में विरले ही देखने को मिलते हैं, जब कोई नेतृत्व केवल सरकार का नहीं बल्कि पूरे युग की चेतना का प्रतीक बन जाता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 145 करोड़ भारतवासियों की सेवा, सुरक्षा और समृद्धि के लिए निरंतर समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं।
'देशवासियों के विश्वास की अभिव्यक्ति है यह कीर्तिमान'
सीएम योगी ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय लोकतंत्र का यह अभूतपूर्व रिकॉर्ड देशवासियों के विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद की सामूहिक अभिव्यक्ति है। उन्होंने लिखा कि इतिहास में ऐसे क्षण बहुत कम आते हैं, जब कोई नेता केवल शासन का प्रतिनिधि नहीं बल्कि एक नए युग की सोच और आकांक्षाओं का प्रतीक बन जाता है।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के तप, त्याग, दूरदृष्टि और राष्ट्रनिष्ठा का परिणाम है, जिसने करोड़ों भारतीयों को 'विकसित भारत' के संकल्प से जोड़ा है।
'राष्ट्रसेवा की यह साधना जारी रहे'
मुख्यमंत्री ने अपनी शुभकामनाओं में आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की राष्ट्रसेवा को समर्पित यह अविराम साधना देश की प्रगति, प्रतिष्ठा और पराक्रम की नई गाथाएं लिखती रहे, यही उनकी मंगलकामना है।
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने भी दी बधाई
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी प्रधानमंत्री मोदी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 4399 दिनों तक देश की सेवा करना भारतीय लोकतंत्र की ताकत का प्रमाण है।
केशव मौर्य ने कहा कि एक साधारण और गरीब परिवार से निकलकर देश के सर्वोच्च नेतृत्व तक पहुंचने की प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा करोड़ों युवाओं, गरीबों, वंचितों और श्रमिक परिवारों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
उन्होंने कहा कि बिना किसी राजनीतिक विरासत, वंशवाद या विशेषाधिकार के राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचना लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति को दर्शाता है और देश के युवाओं को नए सपने देखने का आत्मविश्वास देता है।