Movie prime

वाराणसी के रैनबसरों में CM योगी ने जरुरतमंदों में बांटा भोजन और कंबल, बोले- किसी प्रकार की कमी होने पर तुरंत बताएं

 
CM
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भीषण शीतलहर के बीच वाराणसी में ठंड से जूझ रहे गरीब और असहाय लोगों को राहत पहुंचाई। उन्होंने रैनबसेरों में ठहरे जरूरतमंदों को कंबल और भोजन के पैकेट वितरित किए तथा उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री ने छोटे बच्चों को चॉकलेट भी दी, जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

...

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि ठंड के मौसम में कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे या सड़क किनारे रात न बिताए। उन्होंने कहा कि रैनबसेरे खास तौर पर आप लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए हैं। रैनबसेरों में मौजूद लोगों से उन्होंने व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और किसी प्रकार की कमी होने पर तुरंत बताने को कहा। लोगों ने प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए बताया कि बिस्तर, पर्याप्त कंबल और अलाव की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है।

.

अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश

मौके पर मौजूद अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि अत्यधिक ठंड को देखते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी गरीब या असहाय व्यक्ति रात में सड़क पर या खुले में न रहे। ऐसे सभी लोगों को रैनबसेरों तक पहुंचाया जाए। साथ ही रैनबसेरों में साफ-सफाई, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, बिस्तर और अलाव की व्यवस्था हर हाल में दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

....

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

इस दौरान प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी धर्मेन्द्र राय और विधायक सौरभ श्रीवास्तव सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

काशी के देवालयों में दर्शन-पूजन

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा कालभैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश भी दिए।