Movie prime

ये क्या! CM Yogi के सामने मंच पर मंत्री और विधायकों में दिखी खटास, गमछा पहनाने को लेकर करने लगे टकराव

 
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi Viral Video : इन दिनों वाराणसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जो काफी चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में बीजेपी के कुछ विधायकों और मंत्रियों के बीच मंच पर आपसी खटास साफ नजर आ रही है। खास बात यह है कि इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) भी मंच पर मौजूद थे।

मंच पर दिखा आपसी टकराव

वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि सीएम योगी (CM Yogi) मंच पर मौजूद है और विधायक नीलकंठ तिवारी (Neelkanth Tiwari) ने मंत्री रविंद्र जायसवाल (Ravinder Jaiswal) सहित अन्य नेताओं को गमछा पहनाया, लेकिन जब मंत्री रविंद्र जायसवाल ने वही गमछा वापस विधायक नीलकंठ को पहना दिया, तो दोनों के बीच तल्खी और तनाव साफ नजर आई। दोनों ने गमछा पहनाने के दौरान हाव-भाव में तेज़ी दिखाई, जिससे यह घटना सामान्य दिखने के बावजूद राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई।

सोशल मीडिया पर वीडियो बना चर्चा का विषय

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। समाजवादी पार्टी के नेता इसे बीजेपी के अंदर दो खानों में बंटाव का उदाहरण बता रहे हैं। सपा नेताओं का कहना है कि वाराणसी के इस वायरल वीडियो में पार्टी के अंदरूनी मतभेद सार्वजनिक रूप से दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि, 6 अक्टूबर को सीएम योगी वाराणसी दौरे पर थे। उस दौरान पिपलानी कटरा स्थित सरोजा पैलेस में स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मंत्री रविंद्र जायसवाल, मंत्री दयाशंकर मिश्रा, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, महापौर अशोक तिवारी और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। यह वीडियो इसी सामरोह का है।