CM Yogi ने काशी विश्वनाथ व संकटमोचन मंदिर में किया दर्शन-पूजन, बैठक में होंगे शामिल
Jun 24, 2025, 12:07 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
Facebook
Profile
Join Now
Instagram
Profile
Join Now
वाराणसी। काशी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार की सुबह श्री काशी विश्वनाथ धाम में विधि-विधान से बाबा विश्वनाथ का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद उन्होंने संकटमोचन मंदिर में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
CM Yogi मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए काशी आए हुए हैं। सोमवार शाम को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ चार अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस बैठक में भाग लेने वाराणसी पहुंचे थे। बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर मंथन किया जाएगा।
