Movie prime

CM योगी ने मनीष सिंह के परिवार को 10 लाख देने का दिया आदेश

वाराणसी के भरथरा निवासी मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या मामले में सीएम योगी ने सख्ती दिखाई है। परिवार को 10 लाख रुपये सहायता देने का निर्देश दिया गया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 5 मुख्य आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

 
CM योगी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: वाराणसी के भरथरा निवासी मनीष सिंह की तीन दिन पहले घमहापुर में ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। मनीष अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे और दोना-पत्तल की फैक्ट्री चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत के बाद परिवार पर संकट का पहाड़ टूट पड़ा है।

विधायक ने CM को दी जानकारी, 10 लाख सहायता का ऐलान

पिंडरा विधायक अवधेश सिंह ने मंगलवार को सर्किट हाउस में इस मामले की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी। मुख्यमंत्री ने घटना को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए। विधायक बुधवार को भरथरा गांव पहुंचकर मनीष सिंह के परिजनों से मुलाकात करेंगे और उन्हें सांत्वना देंगे। 

CM ने पुलिस को दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को निर्देश दिया कि हत्या के आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। इस आदेश के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।

4 आरोपी गिरफ्तार, 5 मुख्य आरोपी अब भी फरार

इस मामले में पुलिस अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि, वारदात में शामिल पांच मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। फरार सभी आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।