Movie prime

काशी में गरजे CM योगी, महिला आरक्षण पर विपक्षियों को घेरा, बोले- सपा- कांग्रेस ने मिलकर...

 
काशी में गरजे CM योगी, महिला आरक्षण पर विपक्षियों को घेरा, बोले- सपा- कांग्रेस ने मिलकर...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : सीएम योगी ने महिला सम्मेलन में अपने संबोधन की शुरुआत “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ की। उन्होंने मां गंगा, मां अन्नपूर्णा और मां पार्वती का जयकारा लगवाते हुए कहा कि देश नरेंद्र मोदी के विजन के तहत “नए भारत” की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

‘नया भारत समग्र विकास का प्रतीक’

सीएम योगी ने कहा कि नया भारत केवल भौतिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि समग्र विकास की अवधारणा को साकार कर रहा है। उन्होंने पीएम मोदी के उस विचार का जिक्र किया, जिसमें समाज को चार वर्गों—नारी, गरीब, युवा और अन्नदाता के रूप में परिभाषित किया गया है।

काशी के विकास पर जोर

सीएम ने वाराणसी को भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी बताते हुए कहा कि पिछले वर्षों में काशी ने लंबी दूरी तय की है। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम के पुनर्विकास के बाद शहर की पहचान और मजबूत हुई है।

सीएम योगी ने बताया कि काशी में करीब 35 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि 20 हजार करोड़ की योजनाएं प्रगति पर हैं। साथ ही पीएम द्वारा 6 हजार करोड़ की नई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा।


महिलाओं के आरक्षण पर विपक्ष पर निशाना

सीएम योगी ने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात करते हुए विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने इस प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश की है, जिससे महिलाओं में आक्रोश है।

सम्मेलन में दिखा उत्साह

सीएम ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दोपहर से ही पहुंच गई थीं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री बंगाल और सिक्किम के दौरे के बाद सीधे काशी पहुंचे हैं, ताकि महिलाओं से संवाद कर सकें। अंत में सीएम योगी के भाषण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।