Movie prime

आज दो दिवसीय दोरे पर काशी आएंगे सीएम योगी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

 
CM Yogi
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंच रहे हैं। शाम करीब 6 बजे वह गोरखपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेंगे।

सीएम यहां सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में शहर की निर्माणाधीन परियोजनाओं, मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा होगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री कुछ प्रमुख परियोजनाओं का निरीक्षण भी कर सकते हैं। संभावना है कि वह संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में बन रहे बिजली उपकेंद्र का जायजा लें।

ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों पर रहेगी रोक

सीएम के दौरे को देखते हुए शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है:

  • संपूर्णानंद विश्वविद्यालय मार्ग: आगमन से 3 घंटे पहले लहुराबीर और मैदागिन की ओर जाने वाले वाहन डायवर्ट कर दिए जाएंगे।

  • विश्वेश्वरगंज तिराहा: एक घंटे पहले चार पहिया वाहन मैदागिन नहीं जा सकेंगे, उन्हें गोलगड्डा की ओर मोड़ा जाएगा।

  • मरीमाई तिराहा: तेलियाबाग की ओर जाने पर रोक रहेगी, वाहनों को साजन और इंग्लिशिया लाइन की ओर भेजा जाएगा।

  • मलदहिया चौराहा: यहां से लहुराबीर और जयसिंह चौराहे की ओर वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी।

6 मई के लिए विशेष व्यवस्था

  • जेपी मेहता कॉलेज से भोजूबीर जाने वाले वाहन सेंट्रल जेल तिराहा की ओर डायवर्ट होंगे।

  • गिलट बाजार से वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान भोजूबीर सब्जी मंडी की ओर यातायात रोका जाएगा।

प्रशासन अलर्ट मोड पर

हालांकि सीएम के दौरे का पूरा प्रोटोकॉल देर शाम तक जारी नहीं हुआ था, लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस पहले से ही सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर तैयारियों में जुटे हुए हैं।