Movie prime

काशी में CM योगी का भावुक अंदाज: दर्शन के बाद फूल की दुकान पर बैठी बच्ची को दुलारा, कहा- मन लगाकर पढ़ों

 
...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान मंगलवार को धार्मिक और प्रशासनिक दोनों मोर्चों पर सक्रियता दिखाई। सर्किट हाउस में प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को लेकर समीक्षा बैठक करने के बाद उन्होंने काशी के प्रमुख मंदिरों में विधिवत दर्शन-पूजन किया।

..

सीएम योगी ने सबसे पहले काल भैरव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की, इसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

..

बच्चियों से मुलाकात ने खींचा ध्यान

मंदिर दर्शन के बाद लौटते समय सीएम योगी की नजर फूल-माला बेचने वाली एक दुकान पर बैठी छोटी बच्ची पर पड़ी। उन्होंने बच्ची को प्यार से दुलारा और उसकी पढ़ाई के बारे में पूछा। पास खड़ी उसकी बड़ी बहन को भी उन्होंने स्नेह दिया और मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी। इस दौरान उन्होंने बच्चों के परिजनों से भी बातचीत की।

...

बीएलडब्ल्यू में किया स्थलीय निरीक्षण

इसके बाद मुख्यमंत्री ने बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (BLW) पहुंचकर प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और तैयारियों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान प्रदेश सरकार के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी हों और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।

..

प्रशासन को दिए स्पष्ट निर्देश

मुख्यमंत्री ने अपने दौरे के दौरान साफ किया कि प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएं सुचारु और व्यवस्थित हों, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।