Movie prime

बाइक पार्किंग पर टोका तो भड़का विवाद! चाट भंडार मालिक पर मारपीट-धमकी का आरोप, FIR दर्ज
 

 
 बाइक पार्किंग पर टोका तो भड़का विवाद! चाट भंडार मालिक पर मारपीट-धमकी का आरोप, FIR दर्ज
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के गोदौलिया में बाइक पार्किंग को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। जंगमबाड़ी निवासी संजय बजाज की शिकायत पर पुलिस ने काशी चाट भंडार के मालिक गोलू उर्फ किरारी और उनके छोटे भाई के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, सोमवार शाम करीब 8:30 बजे वह काशी चाट भंडार के बगल स्थित पान की दुकान पर पान खाने गए थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार वहां बीच में बाइक खड़ी कर रहा था। संजय बजाज ने बाइक को लेकर आपत्ति जताई।

आरोप है कि इसी बात को लेकर काशी चाट भंडार के मालिक गोलू उर्फ किरारी और उनके छोटे भाई ने संजय के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। शिकायत में जान से मारने की धमकी देने तथा गोदौलिया क्षेत्र में दोबारा नहीं आने देने की बात कहने का भी आरोप लगाया गया है।

मामले में दशाश्वमेध थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच की जिम्मेदारी दारोगा विश्वास चौहान को सौंपी है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।