Movie prime

वाराणसी-बलिया में कोरोना की दस्तक, 2 मरीज मिले; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
 

 
वाराणसी-बलिया में कोरोना की दस्तक, 2 मरीज मिले; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। कोरोना संक्रमण के दो मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। वाराणसी में सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद बीएचयू पहुंचे 27 वर्षीय युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत सामान्य है।

वहीं, बलिया के सहतवार की 32 वर्षीय महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट 14 जुलाई को एसजीपीजीआई लखनऊ में पॉजिटिव आई थी। इसके बाद सीएचसी रेवती की टीम ने महिला के घर पहुंचकर कांटैक्ट ट्रेसिंग की। परिवार के चार सदस्यों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। महिला की हालत सामान्य है और उपचार के बाद वह स्वस्थ हो चुकी हैं।

बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने बताया कि संक्रमण या टीकाकरण के कारण अधिकांश लोगों में एंटीबॉडी विकसित हो चुकी है। यही वजह है कि अब अधिकतर मामलों में बीमारी गंभीर नहीं हो रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने कहा कि बुखार, खांसी, गले में खराश या सांस लेने में दिक्कत होने पर तुरंत जांच कराएं और आवश्यक सावधानियां बरतें।