Movie prime

वाराणसी पहुंचे क्रिकेटर रिंकू सिंह, मंगेतर प्रिया सरोज ने एयरपोर्ट पर किया रिसीव, आज करेंगे काशी विश्वनाथ के दर्शन

 
rinku
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद रिंकू सिंह सोमवार को वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर उनकी मंगेतर प्रिया सरोज ने उनका स्वागत किया। इस दौरान रिंकू ब्लैक टी-शर्ट और ट्राउजर में नजर आए, जबकि प्रिया पिंक लखनऊ चिकन कुर्ता और ब्लू जींस में दिखीं।

एयरपोर्ट पर रिंकू को देखते ही फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली और ऑटोग्राफ भी लिए। यहां से रिंकू सीधे ताज होटल वाराणसी के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि वह पहले प्रिया सरोज के परिवार से मुलाकात करेंगे और मंगलवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा के दर्शन करेंगे।

IPL में शानदार प्रदर्शन

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से खेल रहे रिंकू सिंह का बल्ला इस सीजन में खूब चल रहा है। रविवार को राजस्थान के खिलाफ मैच में उन्होंने 34 गेंदों पर नाबाद 53 रन बनाकर टीम को 4 विकेट से जीत दिलाई।

 शादी को लेकर चर्चाएं तेज

रिंकू और प्रिया सरोज की सगाई पहले ही हो चुकी है। दोनों जून 2026 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, पारिवारिक परिस्थितियों के चलते तारीख में बदलाव की संभावना भी जताई जा रही है। इससे पहले भी दो बार शादी की तारीख टल चुकी है।

रिंकू के बड़े भाई के अनुसार, IPL से फ्री होने के बाद ही शादी की तारीख तय होगी। शादी काशी में और रिसेप्शन अलीगढ़ में प्रस्तावित है।