Movie prime

रथयात्रा में सजी सांस्कृतिक महफिल, INTACH वार्षिक बैठक में कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

 
रथयात्रा में सजी सांस्कृतिक महफिल, INTACH वार्षिक बैठक में कलाकारों की शानदार प्रस्तुति
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (INTACH) वाराणसी चैप्टर की वार्षिक बैठक 2026 के अवसर पर रविवार को रथयात्रा स्थित भक्ति भवन में “उल्लास मधुमास का” थीम पर एक विशेष कल्चरल सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के शिक्षाविद, संस्कृति प्रेमी और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6 बजे अतिथियों के स्वागत के साथ पारंपरिक ठंडाई से की गई। इसके बाद INTACH वाराणसी के संयोजक अशोक कपूर ने स्वागत भाषण देते हुए संस्था की गतिविधियों और विरासत संरक्षण के प्रयासों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंटैक वाराणसी द्वारा समय समय पर कई कार्यक्रम, जिसमें हेरिटेज क्विज, हेरिटेज वॉक, फिल्मिट, प्रकाशन आदि शामिल है। इस दौरान डॉ. दीपक मधोक ने हेरिटेज एजुकेशन से जुड़ी गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इंटैक वाराणसी विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित करने में पूरे देश में पहले स्थान पर है। दूसरी तरफ अखिलेश कुमार ने पर्यटन क्षेत्र के साथ मिलकर चलाए जा रहे हेरिटेज टूरिज्म कार्यक्रम के तहत हेरिटेज वॉक की जानकारी दी।

c

कार्यक्रम में डॉ. ममता मौर्य और डॉ. प्रिया तिवारी ने रथयात्रा मेला प्रोजेक्ट और अन्य प्रस्तावित डॉक्यूमेंटेशन प्रोजेक्ट्स के बारे में बताया। वहीं जैनेंद्र राय ने संस्था के प्रकाशनों पर जानकारी साझा की। अंत में अनिल केशरी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम का संचालन भी जैनेंद्र राय ने किया।

कार्यक्रम के विशेष खंड में आमंत्रित कलाकारों का परिचय कराया गया और उनका सम्मान किया गया। इसके बाद मुंबई की प्रसिद्ध कलाकार निराली कार्तिक ने अपनी संगीत प्रस्तुति से कार्यक्रम को संगीतमय बना दिया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। उन्होंने राग रागेश्वरी से कार्यक्रम की शुरुआत की। बोल थे, 'जब से तोरे संग लागे नेह...'। बाद में होरी, दादरा और रसिया भी सुनाकर श्रोताओं के मन मोहा। उनके साथ तबला पर अमित मिश्रा, हारमोनियम पर मोहित और सारंगी अंकित संगत कर रहे थे। 

c

इस आयोजन को सनबीम ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन डॉ. दीपक मधोक, नवरत्न ज्वेलर्स के संदीप अग्रवाल, कैटजी कोचिंग के निदेशक एसके अग्रवाल, जयंत मल्होत्रा व मोनिका मल्होत्रा, सीए सतीश जैन और सर्वेश अग्रवाल, रवि अग्रवाल, अशोक जी अग्रवाल का सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के वेन्यू पार्टनर रवि अग्रवाल और अंजिला अग्रवाल रहे।