Movie prime

वाराणसी: क्राइम कंट्रोल में अहम भूमिका निभाने वाले सरवणन टी. को कमिश्नरेट ने दी विदाई

वाराणसी कमिश्नरेट में डीसीपी अपराध/अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन सरवणन टी. के स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई दी गई। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने उनके अनुशासित कार्य, नेतृत्व क्षमता और अपराध नियंत्रण में योगदान की सराहना की।

 
सरवणन टी. को कमिश्नरेट ने दी विदाई
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल की ओर से पुलिस उपायुक्त अपराध/अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन सरवणन टी. के स्थानांतरण के मौके पर रिजर्व पुलिस लाइन में एक गरिमामय व भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सरवणन टी. के कमिश्नरेट वाराणसी में रहे उत्कृष्ट सेवाकाल, अनुशासनप्रिय कार्यशैली एवं अपराध नियंत्रण में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। 

उन्होंने कहा कि सरवणन टी. ने अपने कार्यकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, सशक्त नेतृत्व और जनसेवा के प्रति समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया, जो पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

समारोह के दौरान सरवणन टी. को स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारी व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।