Movie prime

काशी की गंगा आरती देख अभिभूत हुई दिल्ली CM रेखा गुप्ता, बोलीं- आज खुद को सौभाग्यशाली मान रही हूं...

 
...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ काशी के विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पहुंचकर मां गंगा का वैदिक रीति-रिवाज से पूजन-अर्चन किया। इसके बाद उन्होंने गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध दैनिक गंगा आरती में भाग लिया। भव्य और दिव्य आरती का दृश्य देखकर मुख्यमंत्री पूरे समय भाव-विभोर और श्रद्धा में लीन नजर आईं।

...

गंगा पूजन के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मां गंगा से दिल्लीवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने गंगा तट पर दीपदान भी किया और श्रद्धापूर्वक मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

विजिटर बुक में लिखा भावुक संदेश

गंगा सेवा निधि की विजिटर बुक में रेखा गुप्ता ने लिखा कि "आज मां गंगा की आरती में शामिल होकर मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मान रही हूं। मां गंगा के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करती हूं। सभी के कल्याण और आपके राज्य की सुख-समृद्धि की कामना करती हूं। मां गंगा मेरी प्रार्थना स्वीकार करें।

...


गंगा सेवा निधि ने किया सम्मानित

इस अवसर पर गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव सुरजीत सिंह और सचिव हनुमान यादव ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का अंगवस्त्र, प्रसाद और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।

45 मिनट तक आरती में रही शामिल

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लगभग 45 मिनट तक दशाश्वमेध घाट पर मौजूद रहीं। इस दौरान वह कभी हाथ जोड़कर मां गंगा की आराधना करतीं तो कभी आरती के दौरान तालियां बजाकर श्रद्धा प्रकट करती नजर आईं। गंगा आरती के दिव्य वातावरण और आध्यात्मिक ऊर्जा ने उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी मौजूदगी के दौरान घाट पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।