Movie prime

लहरतारा-बौलिया तिराहे पर PWD की ध्वस्तीकरण कार्रवाई, 6 लेन रोड के लिए 100 मकानों पर चलाए जा रहे बुलडोजर

 
..
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी : शहर के लहरतारा-बौलिया इलाके में गुरुवार सुबह से लोक निर्माण विभाग (PWD) ने ध्वस्तीकरण अभियान शुरू कर दिया। 6 लेन सड़क निर्माण में बाधा बने करीब 100 मकानों को तोड़ा जा रहा है। इन मकानों को एक साल पहले ही नोटिस जारी किया गया था।

जंगल भूमि बताकर कार्रवाई

PWD के अनुसार, जिन जमीनों पर मकान बने हैं, वह वन/सरकारी भूमि है। इसी आधार पर विभाग ने पहले लाल निशान लगाकर मकान खाली करने का नोटिस दिया था। अब तय समय पूरा होने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

31 किलोमीटर लंबी सड़क परियोजना

यह परियोजना मोहनसराय बाईपास से मुगलसराय तक करीब 31 किलोमीटर लंबी 6 लेन सड़क के निर्माण से जुड़ी है। मोहनसराय से बौलिया तिराहा तक सड़क का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है। आगे यह सड़क कैंट स्टेशन, राजघाट और पड़ाव चौराहा होते हुए मुगलसराय तक जाएगी

इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए राज्य सरकार ने करीब 197.40 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

2025 से रुका था काम

बौलिया तिराहा के आगे आबादी वाले क्षेत्र में सड़क निर्माण जनवरी 2025 से रुका हुआ था। सर्वे के बाद करीब 100 घरों को चिन्हित कर नोटिस जारी किए गए थे। जुलाई 2025 से लगातार अनाउंसमेंट भी कराए जा रहे थे।

राजनीतिक दखल भी आया सामने

इस कार्रवाई को लेकर Chandrashekhar Azad (नगीना सांसद) ने 29 जुलाई 2025 को Yogi Adityanath को पत्र लिखकर ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने की मांग की थी।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

मकानों पर बुलडोजर चलने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। कई परिवारों को अचानक घर खाली करना पड़ा, जिससे नाराजगी भी देखने को मिल रही है।