Movie prime

Dev Deepawali: 1 लाख दीपों से जगमगाएगा अस्सी घाट, वीर शहीदों को समर्पित होगी भव्य गंगा आरती

 
d
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : उत्तर प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी एक बार फिर दिव्य रोशनी में नहाने जा रही है। देव दीपावली के अवसर पर इस बार अस्सी घाट पर गंगा सेवा समिति द्वारा आयोजित महाआरती अत्यंत भव्य और आकर्षक होगी।

तीर्थ पुरोहित बलराम मिश्र ने बताया कि इस वर्ष आरती की विशेषता परंपरा और नवाचार का संगम होगी। आरती में 7 अर्चक (मुख्य पुजारी) सामूहिक रूप से भाग लेंगे और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती संपन्न करेंगे। आरती की शुरुआत वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की जाएगी, जिससे देशभक्ति और आध्यात्मिकता का समन्वय झलकेगा।

d

घाट को सजाने के लिए इस बार कई अनोखे आयोजन किए गए हैं:

- स्कूली बच्चों द्वारा 21 प्रकार की रंगोली बनाई जाएगी, जिनमें धार्मिक प्रतीक, गंगा नदी का महत्व, स्वच्छता और राष्ट्रीय एकता के संदेश शामिल होंगे।

- आरती स्थल 5 हजार गोबर के दीपों से सजाया जाएगा, जबकि पूरा अस्सी घाट 1 लाख दीपों से आलोकित होगा।

- श्रद्धालुओं पर 5 क्विंटल पुष्प से पुष्प वर्षा की जाएगी।

- महिला क्रिकेट टीम के लिए विशेष रंगोली बनाई जाएगी और आरती महिलाओं को समर्पित रहेगी।

तीर्थ पुरोहित बलराम मिश्र ने कहा कि गंगा हमारी आस्था की धारा है। इस महाआरती के माध्यम से हम न केवल गंगा की आराधना करेंगे, बल्कि देश के शहीदों को नमन कर राष्ट्रप्रेम का संदेश भी देंगे।

d

सुरक्षा और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। प्रशासन ने घाट पर बैरिकेडिंग, स्वच्छता दल और पुख्ता सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं, ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के इस भव्य महोत्सव का आनंद ले सकें।