Movie prime

भारत के साहसी पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के जल्द स्वस्थ होने की कामना, गंगा आरती में तस्वीर लेकर पहुंचे श्रद्धालु

 
...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। कैप्टन स्मित मच्छार ने मुश्किल परिस्थितियों में जिस अदम्य साहस, धैर्य और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया, उसकी काशी में भी सराहना हो रही है। कठिन समय में घबराने के बजाय उन्होंने अपने कर्तव्य को सबसे ऊपर रखा और सैकड़ों यात्रियों की सुरक्षा के लिए पूरी बहादुरी के साथ परिस्थितियों का सामना किया। उनके इस साहस को लेकर गंगा सेवा निधि और काशीवासियों ने उन्हें नमन किया।

..

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि परिवार और बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से कैप्टन स्मित मच्छार के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। इस दौरान घाट पर मौजूद लोगों ने उनके साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि दशाश्वमेध घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने कैप्टन स्मित मच्छर के अदम्य साहस के लिए उन्हें नमन किया। श्रद्धालुओं ने मां गंगा का पूजन कर उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

इस दौरान दशाश्वमेध घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कैप्टन स्मित मच्छर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और उनके साहस को देश के लिए प्रेरणादायक बताया।