Movie prime

अस्सी घाट पर दीपोत्सव और धर्मध्वज महोत्सव, 5 हजार दीपों से रोशन हुए गंगा तट

वाराणसी के अस्सी घाट पर भव्य दीपोत्सव और धर्म ध्वज महोत्सव का आयोजन हुआ। श्रीराम मंदिर के स्वरूप का पूजन और धर्म ध्वज का विधिवत आराधना किया गया। 5,000 दीपों की रोशनी ने घाट को जगमगाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रंगोली ने उत्सव को और भव्य बनाया।

 
धर्मध्वज महोत्सव
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: अस्सी घाट पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या में धर्मध्वज के भव्य ध्वजारोहण की खुशी में दीपोत्सव व धर्म ध्वज महोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ब्रह्मराष्ट्र एकम् विश्व महासंघ न्यास एवं माँ गंगा सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।

हज़ारों श्रद्धालु और सनातन प्रेमी इस पावन अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति का पूजन एवं धर्म ध्वज का विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इसके बाद माँ गंगा की महाआरती के दौरान 5,000 दीपों की रोशनी ने घाट को दिव्य आलोक से भर दिया।

दीपोत्सव

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री श्री 1008 डॉ सचिन्द्र नाथ महाराज (श्रीकुल पीठ, काशी) ने कहा कि यह उत्सव केवल आस्था की जीत नहीं, बल्कि विश्व के लिए शांति, विश्वास और समृद्धि का संदेश है। महाराज ने सभी को रामभक्ति, गंगाभक्ति और धर्मकार्य में सक्रिय रहने का आह्वान किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मंगलगान, पुष्पवर्षा और बच्चों द्वारा बनाए गए रंगोली ने महोत्सव की भव्यता को और भी प्रखर किया। इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठन, पुरोहित समाज और युवा स्वयंसेवक बड़ी संख्या में मौजूद रहे और महाआरती में भाग लेकर धर्मोत्सव का आनंद लिया।

दीपोत्सव