Movie prime

DIG वैभव कृष्ण ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अफसरों से बोले- त्वरित न्याय पुलिस की पहली प्राथमिकता

 
........
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण ने शनिवार को परिक्षेत्रीय कार्यालय में जनसुनवाई कर आम लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान अलग-अलग मामलों को लेकर पहुंचे फरियादियों ने डीआईजी के सामने अपनी समस्याएं और शिकायतें रखीं।

डीआईजी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पीड़ितों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

वैभव कृष्ण ने कहा कि पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने और कार्रवाई की प्रगति पर नजर बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

डीआईजी ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना पुलिस की जिम्मेदारी है, ताकि फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े।