Movie prime

स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में डीएम सत्येंद्र कुमार ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिजनों का हुआ सम्मान

 
..
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल नजर आया। सुबह 8 बजे जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत की। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर छात्रों और कर्मचारियों ने डीएम का स्वागत किया।.

ध्वजारोहण के बाद पुलिस लाइन से पहुंची गारद ने राष्ट्रीय ध्वज को सशस्त्र सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत की गूंज से पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से भर गया। समारोह में स्कूली छात्राओं के साथ कलेक्ट्रेट के कर्मचारी और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।

इस दौरान जिलाधिकारी सत्येंद्र झा ने स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों और लोकतंत्र सेनानियों का अभिनंदन किया। उन्होंने उनके योगदान को नमन करते हुए स्वतंत्रता के मूल्यों को बनाए रखने और देशहित में अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संदेश दिया।