Movie prime

मंडलायुक्त ने जनसुनवाई में लिया फीडबैक, अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश

Varanasi :  कमिश्नरी कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने मंडल के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

 
ff
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : कमिश्नरी कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने मंडल के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का त्वरित, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ff

जनसुनवाई के दौरान मंडलायुक्त ने एक-एक व्यक्ति की शिकायत सुनकर, तुरंत संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर संवाद स्थापित किया और शासन की मंशा के अनुरूप निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

भूमि विवाद के मामलों पर विशेष निर्देश

जनसुनवाई में अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद से संबंधित थीं। इस पर मंडलायुक्त ने पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को तत्काल मौके पर जाकर समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के आदेश दिए। उन्होंने संबंधित पक्षों को मौके पर ही तलब कर कई मामलों में समाधान की प्रक्रिया को तेज करने पर जोर दिया।

ff

मंडलायुक्त ने स्पष्ट कहा कि जन शिकायतों का पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।