Movie prime

मंत्रियों ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा—“अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व है दीपावली”

 
ss
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : दीपों के महापर्व दीपावली के अवसर पर प्रदेश के मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने जनता को शुभकामनाएं दीं और पर्व को सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

स्टांप एवं पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने प्रदेशवासियों और वाराणसी के नागरिकों को दीपावली की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है। मंत्री ने लोगों से अपील की कि आतिशबाजी के दौरान बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और पर्व को आपसी सद्भाव के साथ मनाएं।

dd

वहीं, आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने भी दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व लोगों के जीवन में प्रेम, आनंद और समृद्धि का प्रकाश फैलाए। उन्होंने कहा कि दीपों की जगमगाहट से हर घर में नई आशा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।

dd

पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने भी जनता को दीपावली की बधाई दी और कहा कि यह पर्व धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की आराधना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मां लक्ष्मी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और वैभव का प्रकाश फैले। डॉ. तिवारी ने लोगों से अपील की कि दीपावली का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। दीपों के महापर्व दीपावली के अवसर पर प्रदेश के मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने जनता को शुभकामनाएं दीं और पर्व को सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

dd