Movie prime

जिलाधिकारी ने किया नमो घाट का निरीक्षण, काशी तमिल संगमम 3.0 की तैयारियों का लिया जायजा

जिलाधिकारी ने किया नमो घाट का निरीक्षण, काशी तमिल संगमम 3.0 की तैयारियों का लिया जायजा
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। काशी तमिल संगमम 3.0 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने और अब तक हुई तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी एस. राजलिंगम नमो घाट पहुंचे। उन्होंने पिछले वर्ष आयोजित काशी तमिल संगमम के अनुभवों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने किया नमो घाट का निरीक्षण, काशी तमिल संगमम 3.0 की तैयारियों का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एडीएम (FR) वंदिता श्रीवास्तव और पंडाल निर्माण से जुड़े ठेकेदार के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान पंडाल, स्टेज, सेफ हाउस, फूड कोर्ट, हैंडीक्राफ्ट स्टॉल, वीआईपी ग्रीन रूम, मोबाइल टॉयलेट, सुविधा केंद्र, डायस प्लान और अतिथियों को दिए जाने वाले अंगवस्त्रम व मोमेंटो की व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वे अपने दायित्वों का पालन सुनिश्चित करें ताकि काशी तमिल संगमम 3.0 का आयोजन भव्य और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।