Movie prime

जनता दर्शन में डीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण

 
....
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने चैंबर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा।

जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी लोगों की बात ध्यानपूर्वक सुनी और कई मामलों में तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की। कुछ शिकायतों का मौके पर ही अधिकारियों को बुलाकर निस्तारण कराया गया, जबकि अन्य मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मानवीय दृष्टिकोण से सुनें शिकायतें

जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उनके पास भेजी जा रही जन शिकायतों को गंभीरता और मानवीय दृष्टिकोण से सुना जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए और शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।

फरियादियों को न करना पड़े परेशान

डीएम सत्येंद्र कुमार ने कहा कि जन समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ऐसा प्रयास किया जाए कि शिकायतकर्ताओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया पारदर्शी और प्रभावी हो, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप आम जनता को त्वरित राहत मिल सके।

जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।