Movie prime

DM सत्येंद्र कुमार पहुंचे पद्मश्री सितारवादक शिवनाथ मिश्र के घर, मतदाता अभियान में सहयोग की अपील

Varanasi: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को गति देने हेतु जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने पद्मश्री सितारवादक शिवनाथ मिश्र से भदैनी स्थित आवास पर भेंट की और निर्वाचन तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने फॉर्म भरने की प्रक्रिया समझाई तथा मतदाता सूची शुद्धिकरण में सक्रिय सहयोग की अपील की। शिवनाथ मिश्र ने भी अभियान में भागीदारी का आग्रह किया।
 
f
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को गति देने के उद्देश्य से वाराणसी के जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को भदैनी स्थित निवास पर जाकर पद्मश्री सम्मानित, बनारस घराने के प्रख्यात सितारवादक शिवनाथ मिश्र से भेंट की। इस दौरान जिलाधिकारी ने आगामी निर्वाचन तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की तथा मतदाता सूची के शुद्धिकरण हेतु चलाए जा रहे अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

डीएम ने मौके पर सितारवादक के आवास पर ही उन्हें गणना प्रपत्र (Form) प्रदान किया और उसे सही तरीके से भरने की प्रक्रिया समझाई। इसके साथ उन्होंने मौजूद बीएलओ को निर्देशित करते हुए कहा कि परिवार के सभी सदस्यों का फॉर्म भरवाकर सुरक्षित संग्रहित किया जाए। शिवनाथ मिश्र ने लोगों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने का आग्रह किया।

g

मतदेय स्थल का निरीक्षण व निर्देश जारी

पद्मश्री से मुलाकात के बाद जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय दुर्गाकुंड-प्रथम स्थित मतदेय स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन प्रक्रिया की समीक्षा की तथा बीएलओ और सुपरवाइजर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर मौजूद दिव्यांग मतदाता राजकुमार पांडेय का गणना प्रपत्र भरवाया गया और एईआरओ को तत्काल डिजिटाइजेशन कराने का निर्देश दिया।

g

डीएम ने कहा कि एक भी मतदाता छूटना नहीं चाहिए। सभी मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंचाना तथा भरवाना बीएलओ अवश्य सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी विद्यालय में उपस्थित बच्चों से भी मिले और उनका गणितीय बेसिक ज्ञान परखा।

इस मौके पर संबंधित ईआरओ, बीएलओ, सुपरवाइजर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।