Movie prime

डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह बने वाराणसी के नए मुख्य चिकित्साधिकारी, शासन ने जारी किया नियुक्ति आदेश

 
CMO
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। उत्तर प्रदेश शासन ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को वाराणसी का नया मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) नियुक्त किया है। शासन की ओर से सोमवार को इस संबंध में कार्यालय ज्ञापन जारी किया गया।

चिकित्सा अनुभाग-2 की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के संयुक्त निदेशक ग्रेड के चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को मुख्य चिकित्साधिकारी, वाराणसी के पद पर तत्काल प्रभाव से तैनात किया गया है।

इससे पहले डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह संयुक्त निदेशक, कार्यालय अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मिर्जापुर मंडल, मिर्जापुर के पद पर कार्यरत थे।

तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

शासन ने डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को निर्देश दिया है कि वह अपनी नई जिम्मेदारी का तत्काल कार्यभार ग्रहण करें और कार्यभार ग्रहण करने का प्रमाणक शासन को उपलब्ध कराएं। यह आदेश उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव रवि रंजन की ओर से जारी किया गया है। नए CMO की तैनाती के बाद वाराणसी की स्वास्थ्य सेवाओं और विभागीय व्यवस्थाओं को लेकर अब उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है।