पोल शिफ्टिंग के कारण वाराणसी के इन इलाकों में 11 से 3 बजे तक बिजली रहेगी गुल
Feb 19, 2025, 09:43 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
वाराणसी। आजमगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के तहत बाधक बने बिजली के पोल और तारों को आज बुधवार को शिफ्ट किया जाएगा। इस कार्य के चलते संबंधित इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
बिजली विभाग के अनुसार, पोल शिफ्टिंग के कारण दौलतपुर उपकेंद्र के अकथा और भक्तिनगर फीडर तथा उदयपुर उपकेंद्र के सोएपुर और बेलवा बाबा फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी।
इस दौरान स्थानीय निवासियों को असुविधा हो सकती है, इसलिए उन्हें पूर्व तैयारी करने की सलाह दी गई है। बिजली विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है और आश्वासन दिया है कि निर्धारित समय के भीतर काम पूरा कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
