Movie prime

VIP मूवमेंट के चलते कल वाराणसी में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों पर होगा नो व्हीकल जोन

 
Chhath Puja Traffic Diversion
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी में 7 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन, भ्रमण और प्रस्थान को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में रोक और डायवर्जन को लेकर एडवाइजरी जारी की है।

यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कार्यक्रम के दौरान जरूरी होने पर ही वाहन लेकर निकलें, वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें।


इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

1. हरहुआ ओवरब्रिज: सुबह 11 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक बाबतपुर की तरफ से आने वाली रोडवेज और निजी बसों को हरहुआ ओवरब्रिज के ऊपर जाने की अनुमति नहीं होगी। बसों को हरहुआ रिंग रोड चौराहा से परमपुर की ओर मोड़ा जाएगा।

2. जौनपुर-गाजीपुर-आजमगढ़ रूट: इन क्षेत्रों से आने वाली बसों को हरहुआ रिंग रोड अंडरपास चौराहे तक ही आने दिया जाएगा। यहां से बसों को परमपुर, लोहता होते हुए चांदपुर चौराहा तक भेजा जाएगा और वहां से वापस किया जाएगा।

3. मोहनसराय अंडरपास: सुबह 11 बजे से मोहनसराय की ओर से आने वाले चार पहिया और बड़े वाहनों को जगतपुर डिग्री कॉलेज की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी। इन्हें अखरी और रखौना की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

4. चांदपुर चौराहा: जरूरत के अनुसार चार पहिया और बड़े वाहनों को जगतपुर डिग्री कॉलेज की तरफ जाने से रोका जाएगा। इन्हें लोहता और परमपुर की तरफ भेजा जाएगा।

5. अमरा-अखरी अंडरपास: सुबह 11 बजे से यहां से आने वाली बसों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बसों को डाफी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

6. पुलिस लाइन से सिगरा: जरूरत के अनुसार पुलिस लाइन, चौकाघाट चौराहा, तेलियाबाग तिराहा, मलदहिया और सिगरा के बीच ऑटो और ई-रिक्शा का आवागमन रोका जा सकता है।

7. भिखारीपुर-चांदपुर रूट: जरूरत के अनुसार भिखारीपुर से लहरतारा चौराहा होते हुए चांदपुर चौराहा तक ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन बंद किया जा सकता है।

8. लकड़ीमंडी से विश्वेश्वरगंज: शाम 4 बजे से लकड़ीमंडी, चौकाघाट, लहुराबीर, मैदागिन और विश्वेश्वरगंज के बीच ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन बंद रहेगा।

9. मैदागिन-गोदौलिया: VIP के आगमन और प्रस्थान के समय मैदागिन चौराहा से गोदौलिया चौराहा के बीच सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।

10. राजघाट पुल: शाम 4 बजे से सूजाबाद की तरफ से आने वाले सभी मालवाहक वाहनों का संचालन बंद रहेगा।

11. विश्वेश्वरगंज: शाम 4 बजे से विश्वेश्वरगंज तिराहा से चार पहिया वाहनों को मैदागिन की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। इन्हें गोलगड्डा की तरफ भेजा जाएगा।

12. ऑटो और ई-रिक्शा पर रोक: अंबेडकर चौराहा, जेपी मेहता तिराहा, सर्किट हाउस, भोजूबीर, यूपी कॉलेज और गिलट बाजार तिराहा तक ऑटो और ई-रिक्शा का आवागमन बंद रहेगा।

13. सिगरा-रथयात्रा से साजन तिराहा: VIP के आगमन और प्रस्थान के दौरान सिगरा चौराहा और रथयात्रा चौराहा से साजन तिराहा की तरफ आने वाले वाहनों को आकाशवाणी तिराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यहां से वाहन महमूरगंज तिराहा होकर आगे जा सकेंगे।

14. मंडुवाडीह से महमूरगंज: VIP मूवमेंट के दौरान मंडुवाडीह चौराहा से महमूरगंज की ओर आने वाले वाहनों को ककरमत्ता की तरफ मोड़ा जाएगा। इसके बाद वाहन भिखारीपुर तिराहा होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

15. आकाशवाणी तिराहा: VIP के आगमन और प्रस्थान के समय आकाशवाणी तिराहा से सिगरा चौराहा की ओर आने वाले वाहनों को रथयात्रा चौराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

यातायात पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

किसी भी तरह की यातायात संबंधी परेशानी या जानकारी के लिए लोग यातायात कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

यातायात कंट्रोल रूम: 7839856994
यातायात हेल्पलाइन: 7317202020

यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि 7 अक्टूबर को VIP कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था का पालन करें और अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए निर्धारित डायवर्जन रूट का इस्तेमाल करें।