Movie prime

वाराणसी में ईद की रौनक: नमाज के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर दी मुबारकबाद, देखिए तस्वीरें

वाराणसी में ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से नमाज के लिए भारी भीड़ उमड़ी। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। पूरे शहर में खुशी, भाईचारे और उत्सव का माहौल देखने को मिला।

 
वाराणसी में ईद की रौनक
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: वाराणसी में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही शहर की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह सात बजे से शुरू हुआ नमाज का सिलसिला देर शाम तक चलता रहेगा। त्योहार के मद्देनजर पुलिस फोर्स भी मुस्तैद रही। 

2

रंग-बिरंगे और पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चे, युवा और बुजुर्ग एक साथ नमाज अदा करते नजर आए। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ‘ईद मुबारक’ कहा और मोहब्बत व सौहार्द का संदेश दिया। सुरक्षा में खड़े पुलिसकर्मियों को गले लगाकर ईद की बधाई दी। नन्हें बच्चों ने एसीपी अतुल अंजान के साथ सेल्फी ली।

2

इससे पहले शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज और चांद के दीदार के साथ ही शहर में ईद का उत्साह चरम पर पहुंच गया था। चांद दिखते ही लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी, आतिशबाजी की और पूरे शहर में जश्न का माहौल बन गया।

रमजान के 30 रोजों के समापन के बाद ईद का त्योहार लोगों के लिए खुशियों का पैगाम लेकर आया है। मुस्लिम बहुल इलाकों में शुक्रवार शाम से ही चहल-पहल बढ़ गई थी और चांद के दीदार के साथ ही बाजारों और घरों में रौनक लौट आई।

2

नदेसर स्थित जामा मस्जिद में मुस्लिम बंधुओं ने नमाज अदा कर शहर और देश में अमन शांति की दुआ मांगी। नमाज के बाद अब पूरे शहर में मुबारकबाद, सेवइयों और दावतों का दौर शुरू हो गया है। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और डीएम वाराणसी ने शहरवासियो को ईद की बधाई दी है।

w

w

e