Movie prime

काशी विद्यापीठ में  शुरू हुआ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, कुलपति ने किया पौधारोपण

 
काशी विद्यापीठ में  शुरू हुआ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, कुलपति ने किया पौधारोपण
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने पौधारोपण कर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा संचालित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया।

डॉ. भगवान दास केंद्रीय पुस्तकालय के सामने स्थित ज्ञान-विज्ञान पार्क में आयोजित कार्यक्रम के तहत फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। कुलपति ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।

इसके पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली। रैली में छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नारों के माध्यम से जनसामान्य को जागरूक किया।

c

इसी क्रम में विधि विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में ‘पर्यावरण संरक्षण एवं सतत्पोषणीय विकास’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि बीएचयू लॉ स्कूल के डॉ. केशरी नंदन शर्मा ने संविधान के विभिन्न प्रावधानों एवं महत्वपूर्ण न्यायिक निर्णयों के संदर्भ में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी से कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. राहुल गुप्ता ने रामचरितमानस के प्रसंगों का उल्लेख करते हुए प्रकृति संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं स्वागत विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रो. रंजन कुमार ने किया। संचालन डॉ. हंसराज तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दिनेश कुमार ने किया।

c

कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा, कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राहुल गुप्ता, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्रा सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं स्वयंसेवक शामिल हुए।