Movie prime

सारनाथ में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, कुख्यात लुटेरा गिरफ्तार

 
सारनाथ में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, कुख्यात लुटेरा गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर शनिवार तड़के पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। गश्त कर रही पुलिस टीम पर अचानक बाइक सवार बदमाश ने फायरिंग कर दी। हालांकि, एसओ सारनाथ और उनकी टीम बाल-बाल बच गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने बदमाश का पीछा किया और सिंहपुर अंडरपास के पास उसे चारों ओर से घेर लिया

फायरिंग के बाद घायल हुआ बदमाश

बदमाश ने दो राउंड गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस ने चार राउंड फायरिंग की। इस दौरान एक गोली अपराधी के दाहिने पैर में लगी, जिससे वह नीचे गिर पड़ा। मौके पर ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल अपराधी विशाल भारती को नरपतपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया

12 से ज्यादा आपराधिक मामलों में वांछित था बदमाश

घटनास्थल पर एसीपी सारनाथ अतुल अंजान त्रिपाठी पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। जांच में पता चला कि विशाल भारती एक कुख्यात लुटेरा है, जिस पर 12 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। डीसीपी वरुणा चंद्रकांत मीना ने बताया कि पुलिस टीम ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन बदमाश ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर गोली चला दी

घटना की सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम को अलर्ट किया गया और बैकअप टीम तुरंत मौके पर भेजी गई। एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अपराधी को पकड़ लिया। पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा और कारतूस बरामद किया

आजमगढ़ का रहने वाला है अपराधी

गिरफ्तार बदमाश विशाल भारती (21-22 वर्ष) मूल रूप से आजमगढ़ का निवासी है, लेकिन बेनीपुर अकथा में रह रहा था। वह लूट, चोरी और नकबजनी जैसी वारदातों में शामिल रहा है। उस पर 25 आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस टीम को सराहना

मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम की सूची:

  • एसओ सारनाथ – विवेक त्रिपाठी
  • चौकी इंचार्ज आशापुर – अनिल कुमार चंदेल
  • चौकी इंचार्ज पुराना पुल – अमृत राज
  • चौकी इंचार्ज सराय कोहना – शैलेंद्र कुमार
  • दरोगा – भरत चौधरी, दुर्गेश सिंह
  • सिपाही – दिलीप यादव, विनीत कुमार, दिनेश कुमार, विनोद कुमार, कन्हैया खरवार