काशी विद्यापीठ में 18 अगस्त से इंटरप्रेन्योरशिप एंड कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप, 5 विभागों में होंगे विशेष सत्र
Varanasi : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में विद्यार्थियों के लिए 18 से 22 अगस्त तक ‘इंटरप्रेन्योरशिप एंड कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप’ का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय सेवायोजन सूचना एवं मंत्रणा केंद्र के सहयोग से होने वाली इन कार्यशालाओं में विद्यार्थियों को पर्यावरण, ऊर्जा संरक्षण और वेस्ट मैनेजमेंट से जुड़े विषयों की जानकारी दी जाएगी।
विश्वविद्यालय सेवायोजन सूचना एवं मंत्रणा केंद्र की प्रमुख प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल ने बताया कि वाराणसी रिसाइकलर्स प्रा. लि. के सहयोग से परिसर में विभागवार कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। सभी कार्यशालाएं सुबह 11:30 बजे से शुरू होंगी।
किस दिन किस विभाग में होगी कार्यशाला?
- 18 अगस्त : अर्थशास्त्र विभाग — सर्कुलर इकोनॉमी एंड ई-वेस्ट
- 19 अगस्त : समाजशास्त्र विभाग — ग्रीन हाइड्रोजन
- 20 अगस्त : राजनीति विज्ञान विभाग — सीबीजी एवं ऊर्जा संरक्षण
- 21 अगस्त : इतिहास विभाग — सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट
- 22 अगस्त : समाजकार्य संकाय — बायोमेडिकल एंड सैनिटरी वेस्ट
कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नए क्षेत्रों, रोजगार की संभावनाओं और उद्यमिता के लिए जरूरी कौशल की जानकारी देने का प्रयास किया जाएगा।
