Movie prime

गंगा नदी में बीयर पीने वाले युवक पर FIR, गिरफ्तारी के लिए वाराणसी पुलिस जाएगी बिहार

 
...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी के अस्सी घाट पर गंगा नदी में बीयर पीने का मामला सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह एक युवक गंगा नदी में नहाते समय बीयर पी रहा था। वीडियो में युवक के हाथ में बीयर की केन दिखाई दे रही है। बीयर पीने के बाद उसने केन को मोड़कर गंगा तट की ओर फेंक दिया।

वहीं मौजूद कुछ लोगों ने उसकी इस हरकत का वीडियो बना लिया और उसे नदी से बाहर बुलाकर फटकार लगाई। वीडियो में युवक अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगता दिखाई दे रहा है। उसने कहा कि आगे से ऐसी गलती नहीं करेगा।

मामले में काशी निवासी अधिवक्ता Shashank Shekhar Tripathi ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि मां गंगा करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र हैं और इस तरह का कृत्य धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में आरोपी युवक की पहचान संतोष सिंह के रूप में हुई है, जो बिहार के रोहतास जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

संतों और तीर्थ पुरोहितों में नाराजगी

इस घटना को लेकर संत समाज और तीर्थ पुरोहितों ने भी नाराजगी जताई है।

Swami Narendranand Saraswati ने कहा कि मां गंगा केवल नदी नहीं बल्कि करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की आस्था और चेतना का केंद्र हैं। उन्होंने इसे सनातन संस्कृति और पवित्रता पर सीधा आघात बताया और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

वहीं अस्सी घाट के तीर्थ पुरोहित Balram Mishra ने कहा कि गंगा की पवित्र धारा में मदिरा या बीयर का सेवन करना सनातन धर्म की मर्यादा का अपमान है। उन्होंने प्रशासन से घाटों पर निगरानी बढ़ाने और ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की।