Movie prime

पूर्व मुख्य नियंत्रक हृषीकेश रंजन पाठक को डॉ. आर.के. ओझा ने दी श्रद्धांजलि, ब्रह्मभोज कार्यक्रम में हुए शामिल

 
पूर्व मुख्य नियंत्रक हृषीकेश रंजन पाठक को डॉ. आर.के. ओझा ने दी श्रद्धांजलि, ब्रह्मभोज कार्यक्रम में हुए शामिल
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पूर्व मुख्य नियंत्रक स्वर्गीय हृषीकेश रंजन पाठक की श्रद्धांजलि सभा एवं ब्रह्मभोज कार्यक्रम का आयोजन महमूरगंज स्थित उनके आवास पर किया गया। इस अवसर पर डॉ. आर.के. ओझा (निदेशक आरके नेत्रालय) ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

c

कार्यक्रम में डॉ. ओझा ने स्वर्गीय पाठक के व्यक्तित्व एवं सेवाओं को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।

c

इस दौरान स्वर्गीय हृषीकेश रंजन पाठक के पुत्र रवि रंजन पाठक (एलआईसी ऑफ इंडिया), पोते ई. नमित रंजन पाठक (समाजसेवी), डॉ. सोमांशु सहित परिवार के अन्य सदस्य एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया।

c