Movie prime

वाराणसी में ट्रैफिक सिपाही से मारपीट, चार युवक हिरासत में, बाइक सीज
 
 वाराणसी में ट्रैफिक सिपाही से मारपीट, चार युवक हिरासत में, बाइक सीज*
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: शहर के चंद्रा चौराहे पर ड्यूटी कर रहे एक यातायात सिपाही के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात की बताई जा रही है, जहां ट्रैफिक कंट्रोल के दौरान कुछ युवकों से कहासुनी के बाद मामला हिंसक हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यातायात सिपाही नितेश कुमार चौराहे पर अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार युवकों से किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। आरोप है कि युवकों ने सिपाही के साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की।

घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और वहां लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। स्थिति बिगड़ती देख आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अर्दली बाजार निवासी वैभव सिंह, बसही निवासी शशांक सिंह, सरसौरी निवासी प्रिंस पटेल और भोजूबीर निवासी अभि पटेल के रूप में हुई है।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (बुलेट) को भी जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।