Movie prime

फ्लाईओवर के नीचे सुंदरीकरण से लेकर ट्रैफिक प्लान तक- मंडलायुक्त ने किया कैंट क्षेत्र का निरीक्षण

Varanasi : मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल और स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता के साथ कैंट स्थित मॉल गोदाम रोड व आसपास का निरीक्षण किया। उद्देश्य कैंट क्षेत्र में ट्रैफिक सुचारू करना, जाम कम करना और सड़क किनारे की अव्यवस्थाओं को दूर कर व्यवस्था सुधारना था।मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल और स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता के साथ कैंट स्थित मॉल गोदाम रोड व आसपास का निरीक्षण किया। उद्देश्य कैंट क्षेत्र में ट्रैफिक सुचारू करना, जाम कम करना और सड़क किनारे की अव्यवस्थाओं को दूर कर व्यवस्था सुधारना था।
 
Varanasi
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने रविवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल और स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता के साथ कैंट स्थित मॉल गोदाम रोड एवं आसपास के क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण का प्रमुख उद्देश्य कैंट क्षेत्र में ट्रैफिक को सुचारू बनाना, बार-बार लगने वाले जाम को कम करना और सड़क किनारे मौजूद अनावश्यक अव्यवस्थाओं को दूर करना था।

c

मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि,

- सड़क पर अनावश्यक रूप से ऑटो खड़े न होने दिए जाएं,

- रेलवे की बाईं ओर की बाउंड्री के अंदर मौजूद पहले से बने मार्ग का उपयोग वाहनों के आवागमन के लिए सुनिश्चित किया जाए ताकि ट्रैफिक प्रवाह में बाधा न उत्पन्न हो।

c

निरीक्षण के दौरान नगर निगम की भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने और क्षेत्र को पूरी तरह अतिक्रमणमुक्त करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही रेलवे की ओर से प्रस्तावित विस्तार कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई।

मंडलायुक्त ने शेल्टर होम सहित आसपास के क्षेत्रों का भी विस्तृत निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं फ्लाईओवर के नीचे चल रहे सुंदरीकरण कार्यों का जायजा लेकर अधिकारियों से प्रगति के संबंध में जानकारी ली।

c

निरीक्षण के दौरान नगर निगम, रेलवे और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।