Movie prime

बच्चों से बातचीत से लेकर धाम में अभिवादन तक: काशी में पीएम मोदी का खास अंदाज

वाराणसी दौरे के दौरान पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम में बच्चों से संवाद किया और श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। बनारस स्टेशन और लहुराबीर पर छात्रों, NCC कैडेट्स और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पूरे शहर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

 
वाराणसी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने वाराणसी दौरे के दौरान काशी विश्वनाथ धाम परिसर में मौजूद नन्हे-मुन्ने बच्चों से बातचीत की। प्रधानमंत्री ने बच्चों से कुछ सवाल पूछे, जिन पर वे मुस्कुराते हुए नजर आए। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालु भी प्रधानमंत्री की झलक पाकर खुश दिखाई दिए।

बनारस स्टेशन पर बच्चों का खास स्वागत

बनारस रेलवे स्टेशन के सामने बनाए गए स्वागत प्वॉइंट पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पहुंचे। बच्चों के हाथों में संदेश लिखे पोस्टर थे और उन्होंने बताया कि वे प्रधानमंत्री को देने के लिए छोटा सा उपहार भी लेकर आए हैं।

q

धाम में हाथ जोड़कर किया अभिवादन

जैसे ही प्रधानमंत्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में पहुंचे, डमरुओं की गूंज के बीच उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने गाड़ी से उतरकर हाथ जोड़ते हुए बाबा के भक्तों का अभिवादन स्वीकार किया, जिससे श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला।

लहुराबीर में NCC कैडेट्स और महिलाओं ने किया जोरदार स्वागत

लहुराबीर चौराहे पर एनसीसी कैडेट्स और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान वहां मौजूद महिलाओं और युवाओं में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और सभी प्रधानमंत्री का स्वागत कर खुशी जाहिर करते नजर आए।

1