Movie prime

काशी क्षेत्र से लेकर प्रदेश स्तर तक नई नियुक्तियां, भाजपा महानगर अध्यक्ष ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

 
काशी क्षेत्र से लेकर प्रदेश स्तर तक नई नियुक्तियां, भाजपा महानगर अध्यक्ष ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने उत्तर प्रदेश संगठन में नव नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने दिलीप पटेल को प्रदेश महामंत्री, अशोक चौरसिया को काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष तथा शंकर गिरी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि संगठन ने अनुभवी, कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य किया है।

संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी नव नियुक्त पदाधिकारी अपने नेतृत्व कौशल, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के भाव से पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। उनके अनुसार, इनके मार्गदर्शन में प्रदेश और क्षेत्रीय संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुंचेगी।

कार्यकर्ताओं ने भी दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। प्रमुख रूप से आत्मा विश्वेश्वर, राहुल सिंह, नवीन कपूर, अशोक पटेल, मधुकर चित्रांश, चंद्रशेखर उपाध्याय, प्रमोद यादव ‘मुन्ना’, मधुप सिंह, राकेश जायसवाल, अनिल उपाध्याय, अजय गुप्ता, योगेश वर्मा, अवनीश पांडेय, अखिलेंद्र सिंह सनी, हीरा यादव, प्रमील पांडेय सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।