Movie prime

रथयात्रा के बंद मकान में जुए का अड्डा, 47 जुआरी गिरफ्तार; 19.53 लाख रुपये नकद बरामद

 
Varanasi
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र के रथयात्रा इलाके में पुलिस और एसओजी-2 की टीम ने एक बंद मकान में चल रहे कथित जुए के अड्डे पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर 47 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान मौके से 19 लाख 53 हजार रुपये नकद, वाहन, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, मकान को विशाल सिंह ने लीज पर लिया था और वहीं जुए का संचालन किया जा रहा था। पुलिस और एसओजी-2 की टीम पिछले तीन-चार दिनों से इस गतिविधि पर निगरानी रख रही थी। इसके बाद डीसीपी क्राइम के निर्देशन में बुधवार को छापेमारी की गई I

इस कार्रवाई में एसओजी-2 प्रभारी पंकज सिंह चौहान के नेतृत्व में बृज बिहारी ओझा, गौरव भारती, कमल किशोर, शाश्वत शुक्ला, आशुतोष सिंह, आशीष सिंह और चालक रमापति सिंह की टीम शामिल रही। टीम ने सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा और पुलिसकर्मियों के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले में गैंगस्टर एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।