Movie prime

वाराणसी में फिर बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर, 0.5 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा पानी

 
Ganga
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। गंगा नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग (CWC) के राजघाट गेज साइट पर 10 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे गंगा का जलस्तर 69.29 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में फिलहाल 0.5 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है।

 

CWC के अनुसार गंगा का चेतावनी स्तर 70.262 मीटर और खतरे का निशान 71.262 मीटर है। ऐसे में मौजूदा जलस्तर चेतावनी स्तर से करीब 97 सेंटीमीटर नीचे है। वहीं वाराणसी में गंगा का अब तक का उच्चतम बाढ़ स्तर (H.F.L.) 73.901 मीटर दर्ज है।

 

गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते घाटों और नदी किनारे रहने वाले लोगों की निगरानी बढ़ाना जरूरी हो गया है। प्रशासन और संबंधित विभाग जलस्तर के उतार-चढ़ाव पर नजर बनाए हुए हैं।