Movie prime

वाराणसी: गो-तस्करी का आरोपी गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

वाराणसी में पिंडरा फूलपुर पुलिस और गैंग्स्टर अभिषेक यादव के बीच शनिवार रात मुठभेड़ हुई, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। अभिषेक के खिलाफ चंदौली व वाराणसी में छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उससे हथियार बरामद किए और आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।

 
गो-तस्करी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: वाराणसी के पिंडरा फूलपुर क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और कुख्यात बदमाश अभिषेक यादव के बीच मुठभेड़ हो गई। ग्राम मुस्तफाबाद पिछवारी, चौबेपुर निवासी गैंग्स्टर अभिषेक यादव पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए निकट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। मौके से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है। 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभिषेक के खिलाफ चंदौली और वाराणसी में कुल छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इससे पहले शुक्रवार रात फूलपुर पुलिस को मुखबिर की सूचना पर पिंडराई अंडरपास के पास घेराबंदी की गई थी, जहां से पिकअप में लदे छह गोवंश बरामद किए गए। 

वाहन से ग्राम सरैया उक्थी, थाना चौबेपुर के दिनेश यादव और संतोष उर्फ नथुनी यादव गिरफ्तार कर लिए गए थे। हालांकि, उनके साथ मौजूद अभिषेक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया था। पकड़े गए आरोपियों ने फरार व्यक्ति की पहचान अभिषेक के रूप में की थी।


पुलिस लगातार उसकी तलाश में थी और शनिवार रात सिंधौरा रोड स्थित नागापुर के पास उसकी लोकेशन मिलते ही मुठभेड़ शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई में अभिषेक के पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस अब उससे आगे की पूछताछ कर गैंग की गतिविधियों का पता लगाने में जुट गई है।