सनबीम सनसिटी स्कूल के ANO गिरीश गोधानी को 78वें NCC दिवस पर मिला विशेष सम्मान
Varanasi : थर्ड ऑफिसर (ANO) गिरीश गोधानी को एनसीसी एवं एनसीसी ऑफिसर प्रशिक्षण अकादमी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 78वें एनसीसी दिवस पर सम्मानित किया गया। वाराणसी ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर और संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति ने सम्मान प्रदान किया। 100 यूपी बटालियन एनसीसी के मार्गदर्शन ने अहम भूमिका निभाई।
Varanasi : सनबीम सनसिटी स्कूल एंड हॉस्टल के थर्ड ऑफिसर (ANO) गिरीश गोधानी को एनसीसी एवं एनसीसी ऑफिसर प्रशिक्षण अकादमी में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और समर्पित सेवाओं के लिए 78वें एनसीसी दिवस पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान वाराणसी ग्रुप मुख्यालय (बी) के ग्रुप कमांडर ग्रुप कैप्टन विकास पंजीयार और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति बिहारी लाल शर्मा द्वारा प्रदान किया गया।
गिरीश गोधानी की इस उपलब्धि में 100 UP Battalion NCC की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल राकेश रौशन, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल संजेश राय तथा पूरी टीम द्वारा दिए गए निरंतर मार्गदर्शन और प्रेरणा ने उन्हें यह सम्मान दिलाने में अहम योगदान दिया।

उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। संस्थान प्रबंधन ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय में एनसीसी की भावना और प्रशिक्षण संस्कृति को और सशक्त बनाएगी।
