Movie prime

अक्षय तृतीया से शुरू होगी गोल्फ कार्ट सेवा, जानिए किन-किन स्थानों से विश्वनाथ धाम तक मिलेगी सुविधा
 

 
 अक्षय तृतीया से शुरू होगी गोल्फ कार्ट सेवा, जानिए किन-किन स्थानों से विश्वनाथ धाम तक मिलेगी सुविधा
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद शहर में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी को देखते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार अब भक्तों की सुविधा के लिए एक नई पहल करने जा रही है।

बाबा विश्वनाथ के दरबार तक आसान और सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए अब गोल्फ कार्ट सेवा शुरू की जाएगी। इस सेवा का लाभ आम और खास, सभी श्रद्धालु उठा सकेंगे। योजना के तहत अक्षय तृतीया के शुभ अवसर से इस सेवा की शुरुआत की तैयारी है।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के अनुसार, मैदागिन, राज नारायण पार्क (बेनियाबाग) और कबीर चौरा जैसे प्रमुख स्थानों से मंदिर के गेट नंबर 4 तक इको-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट चलाए जाएंगे। शुरुआती चरण में करीब 25 गोल्फ कार्ट संचालित किए जाएंगे, जिनकी संख्या आगे बढ़ाई जा सकती है।

यह सेवा रोजाना भोर 3 बजे से रात 11 बजे तक उपलब्ध रहेगी। गोल्फ कार्ट दो प्रकार के होंगे—एक में 6 और दूसरे में 9 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी। इसके लिए यात्रियों को निर्धारित शुल्क देना होगा।

इसके साथ ही मैदागिन स्थित टाउनहॉल और राज नारायण पार्क (बेनियाबाग) में बने आधुनिक पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़ा कर श्रद्धालु गोल्फ कार्ट के जरिए सीधे धाम तक पहुंच सकेंगे।

प्रशासन का मानना है कि यह पहल न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा देगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।