Movie prime

वाराणसी के चार बड़े होटलों को भूगर्भ जल विभाग का नोटिस, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम में मिली खामियां

 
Notice
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
वाराणसी में भूजल संरक्षण को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। ग्राउंड वाटर डिपार्टमेंट ने कैंटोनमेंट क्षेत्र के चार बड़े होटलों को वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम में खामियां मिलने पर नोटिस जारी किया है। विभाग ने सात दिन के भीतर व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। ऐसा न करने पर संबंधित होटलों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

कैंट क्षेत्र के होटलों में हुई जांच

भीषण गर्मी और गिरते भूजल स्तर को देखते हुए सरकार रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी क्रम में विभागीय अधिकारियों ने कैंटोनमेंट क्षेत्र के कई प्रमुख होटलों का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान होटल रेडिसन, होटल अमाया, होटल क्लार्क, होटल सूर्या, होटल रिवातास, होटल मदीन और बनारस होटल में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की स्थिति परखी गई।

चार होटलों में मिली गंभीर लापरवाही

निरीक्षण में होटल सूर्या, अमाया, रिवातास और मदीन में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। अधिकारियों ने पाया कि कई जगहों पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का रखरखाव सही तरीके से नहीं किया जा रहा था। कुछ सिस्टम में कीचड़ जमा मिला, जबकि कई जगह यह केवल औपचारिकता बनकर रह गया था।

फ्लोमीटर और सिस्टम की कार्यक्षमता भी जांची गई

सीनियर हाइड्रोलॉजिस्ट डॉ. नम्रता ने बताया कि जांच के दौरान सबमर्सिबल पंपों पर लगे फ्लोमीटर की कार्यक्षमता और इंस्टॉलेशन की भी जांच की गई। साथ ही रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम सही ढंग से काम कर रहा है या नहीं, इसका भी परीक्षण किया गया।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि सात दिन के भीतर सुधार नहीं होने पर संबंधित होटलों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।