Movie prime

गुणगीत सिंह बग्गा बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष, गुलाब बाग कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत

 
...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवमनोनीत महानगर अध्यक्ष गुणगीत सिंह बग्गा का रविवार को महानगर कार्यालय गुलाब बाग में स्वागत और सम्मान किया गया। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौजूद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि गुणगीत सिंह बग्गा की कार्यशैली और संगठन के प्रति सक्रियता पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा और अधिक मजबूत होगा और समाज के विभिन्न वर्गों तक केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने का काम करेगा।

वहीं, सम्मान से अभिभूत गुणगीत सिंह बग्गा ने महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि सहित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि अल्पसंख्यक मोर्चा के उन सभी कार्यकर्ताओं का है, जो पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन के लिए काम कर रहे हैं।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। साथ ही 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' के मूलमंत्र के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन की गतिविधियों को गति देने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई।

इस अवसर पर सुधीर सिंह, शालिनी यादव, संजय गुप्ता, नम्रता चौरसिया, मृदुला जायसवाल, चंद्रशेखर उपाध्याय, पवन अग्रवाल, मधुप सिंह, पूजा दीक्षित, सपना सिंह, हीरा यादव, अजय गुप्ता, पंकज चतुर्वेदी, सत्येंद्र सिंह, अवधेश राय, शैलेंद्र सिंह और योगेश सिंह 'पिंकू' समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।