हंसराज रघुवंशी पहुंचे वाराणसी, काशी विश्वनाथ मंदिर में किए दर्शन
Nov 4, 2025, 13:55 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
Facebook
Profile
Join Now
Instagram
Profile
Join Now
वाराणसी। प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी मंगलवार को पवित्र नगरी काशी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले काशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।
गंगा महोत्सव के दौरान आज शाम हंसराज रघुवंशी अपने मधुर भजनों से श्रोताओं को भक्ति रस में डुबो देंगे। उनके भजनों की लोकप्रियता को देखते हुए आयोजकों को भारी भीड़ की उम्मीद है। यह कार्यक्रम काशी की सांस्कृतिक विरासत को और समृद्ध बनाएगा।
