Movie prime

4 किमी घुड़दौड़ में हरि नारायण के ‘शक्ति’ ने मारी बाजी, 2:28 मिनट में बनाया रिकॉर्ड
 

 
 4 किमी घुड़दौड़ में हरि नारायण के ‘शक्ति’ ने मारी बाजी, 2:28 मिनट में बनाया रिकॉर्ड
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। विकास इंटर कॉलेज द्वारा आयोजित बाबू आरएन सिंह खेल मेला के अंतर्गत सोमवार को परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में आयोजित 4 किलोमीटर घुड़दौड़ प्रतियोगिता में हरि नारायण के राजस्थानी घोड़े ‘शक्ति’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। ‘शक्ति’ ने मात्र 2 मिनट 28 सेकंड में दौड़ पूरी कर सबको पीछे छोड़ दिया।

प्रतियोगिता में गौरव यादव का घोड़ा ‘रॉकेट’ 3 मिनट 40 सेकंड का समय लेकर दूसरे स्थान पर रहा, जबकि सौरभ का घोड़ा ‘शेरू’ 4 मिनट में दौड़ पूरी कर तीसरे स्थान पर रहा। दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले दोनों घोड़े मारवाड़ी नस्ल के थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब की अध्यक्ष डॉ. आशा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस आयोजन के संयोजक डॉ. ए.के. सिंह रहे। प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे और विजेताओं का उत्साहवर्धन किया।