चोलापुर में हिंदू युवा वाहिनी के पूर्वी प्रदेश अध्यक्ष पर जानलेवाा हमला, कार पर हुआ पथराव, बोले- हत्या की आशंका
May 17, 2026, 09:50 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में हिंदू युवा वाहिनी के पूर्वी प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार उपाध्याय उर्फ राजाभैया पर शनिवार देर रात जानलेवा हमला किया गया। बाइक सवार हमलावरों ने उनकी कार पर अचानक पथराव कर दिया। घटना में राजाभैया बाल-बाल बच गए, जबकि उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मामले की जानकारी मिलने पर चोलापुर थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि राजाभैया रविवार को सवर्ण आयोग या सवर्ण बोर्ड के गठन की मांग को लेकर पदयात्रा निकालने वाले हैं। पदयात्रा से ठीक पहले हुए इस हमले को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है।
राजकुमार उपाध्याय ने आरोप लगाया कि वह लगातार अपनी सुरक्षा की मांग कर रहे थे, क्योंकि उन्हें पहले से ही जान का खतरा महसूस हो रहा था। घटना के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान वह भावुक हो गए और पुलिस के सामने रो पड़े।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था देखने के बाद वह अपने साथियों के साथ लौट रहे थे। इसी दौरान उनके छोटे भाई समान सहयोगी बृजेश मिश्रा ने कपड़े लेने के लिए बल्लू मिश्रा के घर चलने की बात कही। जब वे वहां जा रहे थे, तभी अचानक बाइक सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर जोरदार पथराव शुरू कर दिया।
राजाभैया ने कहा, “इतना जबरदस्त पथराव हुआ कि अगर हमारी गाड़ी थोड़ी आगे नहीं बढ़ी होती तो शायद मेरे सिर पर पत्थर लग जाता और बड़ा हादसा हो सकता था।”
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।