Movie prime

वाराणसी: हुकुलगंज में मां सिद्धेश्वरी दुर्गा धाम मंदिर में चोरी, दानपेटी से 40 हजार रुपये उड़ाए
 

वाराणसी के हुकुलगंज स्थित मां सिद्धेश्वरी दुर्गा धाम मंदिर में देर रात चोरों ने दरवाजा तोड़कर चोरी की। दानपेटी का ताला तोड़कर करीब 35–40 हजार रुपये चुरा लिए गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

 
वाराणसी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुकुलगंज स्थित मां सिद्धेश्वरी दुर्गा धाम मंदिर में देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर का दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे और दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी करीब 35 से 40 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।

मंदिर की देखरेख करने वाले दिलीप माली ने बताया कि प्रतिदिन की तरह जब सुबह करीब 7 बजे मंदिर खोला गया, तो दरवाजा टूटा हुआ मिला और दानपेटी से नकदी गायब थी। उन्होंने बताया कि 17 जून को भंडारे का आयोजन हुआ था, जिसके चलते दानपेटी में अच्छी-खासी राशि जमा थी।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय सभासद और पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पर पांडेयपुर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और मंदिर परिसर का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है। मंदिर में हुई चोरी से क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी और असुरक्षा का माहौल है।